Rain Alert: गोरखपुर में बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकार्ड,158मिलीमीटर हुई बारिश

Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश ने पिछले दस सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।यहां पिछले 24घंटे में जितनी बारिश हुई है उतनी बारिश दस सालों में नहीं हुई।यहां 24घंटे में 158मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई ह

गोरखपुर,16सितंबर। Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश ने पिछले दस सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।यहां पिछले 24घंटे में जितनी बारिश हुई है उतनी बारिश दस सालों में नहीं हुई।यहां 24घंटे में 158मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।इससे पहले सितंबर 2012 में 155.7मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार से ही हो रही इस बारिश का क्रम शुक्रवार को भी जारी है।तेज बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।कई मोहल्लों,स्कूलों में पानी घुस गया है।जलजमाव से आवागमन प्रभावित है।लोगों की दिनचर्या पर इसका असर पड़ा है।

rain

गोरखपुर में अति वृष्टि
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में 158 मिलीमीटर, महराजगंज में 90, देवरिया में 81.4, सिद्धार्थनगर में 70.2, संतकबीरनगर में 52, कुशीनगर में 34.15 और बस्ती में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर शहर में हुई बारिश अति वृष्टि श्रेणी में आती है। दरअसल, अगर 64.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होती है तो इसे भारी बारिश की श्रेणी में माना जाता है। वहीं 115.5 मिलीमीटर से ज्यादा हुई बारिश को बहुत भारी बारिश कहा जाता है।

सितंबर में हो रही बारिश का कारण सितंबर का आधा महीना खत्म हो चुका है।उसके बाद भी कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है।वैसे सितंबर के आखिरी तक मॉनसून का प्रभाव खत्म हो जाता है और बारिश होना बंद हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि अगर देखा जाए तो सितंबर मॉनसून का सबसे आखिरी महीना माना जाता है। इस बार जून-जुलाई के आसपास भी देश में काफी ज्यादा बारिश नहीं हुई थी। सितंबर में तेज बारिश हो रही है और सितंबर की शुरुआत से ही बारिश लगातार बढ़ती जा रही है।दरअसल, पहले कम दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना और फिर साउथ गुजरात तक भी यह दबाव बना रहा। इस बार 15 तारीख के आस-पास कई क्षेत्रों में कम दबाव क्षेत्र बना, जिससे जरूरत से ज्यादा बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+