Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन के फेरो की संख्या
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 08025/08026 हटिया-गोरखपुर-हटिया छठ विशेष गाड़ी का संचलन 10 एवं 17 नवम्बर,2023 दिन शुक्रवार को हटिया से तथा 11 एवं 18 नवम्बर,2023 दिन शनिवार को गोरखपुर से दो फेरो के लिये किया जायेगा । इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
08025 हटिया-गोरखपुर छठ विशेष गाड़ी 10 एवं 17 नवम्बर,2023 दिन शुक्रवार को हटिया से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रांची से 00.15 बजे, मूरी से 01.22 बजे, बरकाकाना से 03.00 बजे, लातेहार से 04.32 बजे, डाल्टनगंज से 05.37 बजे, गढ़वा रोड से 06.35 बजे, डेहरी आनसोन से 08.08 बजे, सासाराम से 08.30 बजे, भबुआ रोड से 08.57 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 10.30 बजे, वाराणसी से 12.00 बजे, मऊ से 13.40 बजे, बेल्थरा रोड से 14.12 बजे तथा देवरिया सदर से 15.20 बजे छूटकर गोरखपुर 17.20 बजे पहुंचेगी ।

वापसी यात्रा में 08026 गोरखपुर-हटिया छठ विशेष गाड़ी 11 एवं 18 नवम्बर,2023 दिन शनिवार को गोरखपुर से 19.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20.35 बजे, बेल्थरा रोड से 21.10 बजे, मऊ से 21.45 बजे, दूसरे दिन वाराणसी से 00.50 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 02.20 बजे, भबुआ रोड से 02.58 बजे, सासाराम से 03.22 बजे, डेहरी आनसोन से 03.42 बजे, गढ़वा रोड से 05.20 बजे, डाल्टनगंज से 05.57 बजे, लातेहार से 06.52 बजे, बरकाकाना से 08.35 बजे, मूरी से 09.40 बजे तथा रांची से 11.30 बजे छूटकर हटिया 11.50 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 एवं शयनयान श्रेणी के 11 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications