Harishankar Tiwari News: बाहुबली हरिशंकर तिवारी की बोलती थी तूती, एक इशारे पर जान देने को तैयार रहते थे लोग

Harishankar Tiwari:पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का एकछत्र राज था। आमजन में जितना ही लोकप्रिय थे, विरोधियों में उनकी उतनी ही खौफ थी।

harishankar tiwari

Harishankar Tiwari News Gorakhpur: बाहुबली नेता की छवि रखने वाले पंडित हरिशंकर तिवारी आमजन में बेहद लोकप्रिय थे। उनकी लोकप्रियता गांव से लेकर पूरे प्रदेश में व्याप्त थी। मंगलवार शाम हुई उनकी मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। तिवारी हाता मातम में डूबा हुआ है। अपने समय में हरिशंकर तिवारी का पूर्वांचल में एकछत्र राज था। वह आमजन में जितना लोकप्रिय थे, विरोधियों में उनकी उतनी ही खौफ थी।

कंपा देने की क्षमता रखते थे पंडित हरिशंकर तिवारी
पूर्वांचल के बड़े बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी बेहद चतुर थे। किसी को देखते ही उसकी पूरी थाह वह ले लेते थे। बातचीत में सौम्य पंडित तिवारी किसी को घूरते तो कंपा देने की क्षमता रखते थे। छोटे कद के बेहद पैनी नजर रखने वाले पंडित जी से बड़े- बड़े लोग पनाह मांगते थे। वह जो ठान लेते वह करके छोड़ते थे।

पोशीदा तरीके से रहते थे पंडित जी
पंडित हरिशंकर तिवारी बेहद ही पोशीदा तरीके से रहते थे। उठते- बैठते चौकन्ना रहते थे। अपने सक्रिय जीवन काल में जब वह निकलते तो बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती थी कि वह कहां जा रहे हैं। काफिला बड़ा होता था लेकिन पास सिर्फ कुछ विश्वसीय लोग ही पहुंच पाते थे।

harishankar

आम पब्लिक को नहीं करते थे परेशान
हरिशंकर तिवारी ने गरीबों व कमजोरों का हमेशा साथ दिया। वह आम पब्लिक को कभी परेशान नहीं करते थे। उनकी मदद के लिए हर समय तैयार रहते थे।

बड़े विराधियों को दी पटखनी
बाहुबली हरिशंकर तिवारी ने एक बात तय कर रखी थी कि लड़ना उससे है जिसकी तूती बोलती हो। उसे ऐसी पटखनी देते कि पूरे समाज में संदेश जाता । शरण में आए व्यक्ति की हर हाल में सुरक्षा करते थे। काम ऐसा करते कि प्रशासन भी नाराज न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+