Gorakhpur News: नवरात्र में सीएम योगी कर सकते हैं ज्ञान डेयरी का उद्घाटन
Gorakhpur News:गोरखपुर में लगातार औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में गीडा में ज्ञान डेयरी का प्लांट जल्द शुरु हो सकता है। इसका ट्रायल हो चुका है। सीएम योगी नवरात्र में इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
Gorakhpur News: योगी सरकार की खास पहल पर गोरखपुर के इन रुटों पर दौडेंगी बसें
इस प्लांट में पैकेज्ड दूध के अलावा डिब्बा बंद दही, पनीर, छाछ, लस्सी आदि खाद्य पदार्थों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने से गोरखपुर-बस्ती मंडल के दूध विक्रेताओं को सीधा फायदा होगा।गीडा सेक्टर 26 में ज्ञान डेयरी का प्लांट लगा है। लगभग 20067 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस प्लांट को 13 मई 2022 को भूमि का आवंटन किया गया था। कंपनी की तरफ से 118 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

कंपनी के जनरल मैनेजर जीपी तिवारी ने बताया कि प्लांट में दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ आदि खाद्य पदार्थों के पाश्चुराइजेशन और पैकेजिंग की प्रक्रिया होगी। इसके अलावा बच्चों के लिए कई खास डेयरी प्रोडक्ट भी बनाए जाएंगे।
प्लांट निर्माण के बाद 20 दिन तक इसका ट्रायल किया गया। सभी परीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब कंपनी उद्घाटन की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications