Ravi Kishan ने गोरखपुर के सहजनवां स्टेशन पर 'ग्वालियर-बरौनी ट्रेन' के ठहराव का किया उद्घाटन

Ravi Kishan News Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने रविवार को रेलवे स्टेशन सहजनवां पर ग्वालियर बरौनी ट्रेन के ठहराव का उद्घाटन किया। सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। गोरखपुर में लगातर रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि सहजनवां स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से अब यहां के स्थानीय लोगों को इसे पकड़ने के लिए ज्यादा दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। इन स्टेशनों पर अब यात्रियों को लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा में सुविधा होगी।

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक विकास किया है। आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। देश में रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा उलब्ध करा रहा है। आज वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को कम समय में अधिक से अधिक दूरी तय करा रही है। इसके साथ ही स्टेशनो पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की आधारशीला रखी थी उसका भी कार्य तेजी से चल रहा है। गोरखपुर रेलवे स्टेशनन की जल्द ही विश्व में अपनी अलग पहचान होगी।

ravi kisan

इस अवसर पर विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ल, विधायक गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह,जीएम सिंह (नगर पंचायत प्रतिनिधि सहजनवा), जिलाध्यक्ष भाजपा युधिष्ठिर सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+