UP GIS 2023 : गोरखपुर में लक्ष्य से अधिक 76 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

cm

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सीधा प्रसारण गोरखपुर में भी किया गया। एनेक्सी भवन सभागार में इससे संंबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दौरान गोरखपुर में 50 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के लिए कई उद्यमियों को एमओयू सर्टिफिकेट दिया गया।

एनेक्सी भवन सभागार में जिन लोगों ने 50 करोड़ का इन्वेस्ट किया है उनमें सुधीर यादव, अंबर जावेद, हरिकृष्णा, गौरव सिन्हा, आनंदवर्धन त्रिपाठी, राम प्रवेश शर्मा, कुनाल श्रीवास्तव, नितेश कुमार अग्रवाल व मो. अल्ताफ शामिल हैं। इन्वेस्टर्स समिट-2023 में गोरखपुर को 76 हजार करोड़ कर निवेश प्राप्त हुआ है। इसमें 328 उद्योग शामिल हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पूरे प्रदेश को आर्थिक गति मिलेगी। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। गोरखपुर ने भी इस समिट में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इसे लक्ष्य से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में नई औद्योगिक क्रांति का सृजन होगा।

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजीत सरिया ने इस समिट की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इस समिट से उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक निवेश होगा। गोरखपुर में भी निवेशकों ने रुचि दिखाई है। नि:संदेह जल्द ही गोरखपुर की एक नई तस्वीर हम सभी के सामने होगी।

Recommended Video

    गोरखपुर: 9 साल की बच्ची से रेप, फिर परिवार पर हमला

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रम में गोरखपुर के सुधीर यादव ने गारमेंट मैनुफैक्चरिंग में 50 करोड़, अंबर जावेद ने गारमेंट मैनुफैक्चरिंग में 50 करोड़, हरीकृष्णा ने मैनुफैक्चरिंग ऑप नमकीन, नूडल्स, टोस्ट, बिस्किट में 50 करोड़, गौरव सिन्हा ने स्टील फैब्रिकेशन में 50 करोड़, आनंदबर्धन त्रिपाठी ने मैनुफैक्चरिंग ऑफ रेडीमेड गारमेंट में 50 करोड़,राम प्रवेश शर्मा ने मैनुफैक्चरिंग ऑफ टफेंड ग्लास में 7 करोड़,चंद्रचूण मणि त्रिपाठी ने आईएमएल पैकिंग में 50 करोड़, कनाल श्रीवास्तव ने डेयरी फार्म एंड मिल्क प्रोसेसिंग, विलेज थीम रिसॉर्ट ने 30 करोड़ नितेश कुमार अग्रहरी ने मैनुफैक्चरिंग ऑफ फ्लोर, सूजी एंड मैदा में 30 करोड़,मो. इतलाफ ने मैनुफैक्चरिंग ऑफ राइस ब्रेन ऑयल एंड मस्टर्ड ऑयल में 50 करोड़ का निवेश किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+