Weather Update Gorakhpur : भारी बारिश का अलर्ट,जानिए कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक,गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में आगामी कुछ दिनों तक बारिश के आसार हैं।आंकडों के मुताबिक नौ अक्टूबर तक बारिश होगी।10अक्टूबर तक मौसम साफ होगा।इस बारिश से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित है।

गोरखपुर,6अक्टूबर: गोरखपुर मंडल में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बेमौसम बारिश लोगों के लिए आफत बन गयी है।मूर्ति विसर्जन भी प्रभावित रहा।जो किसान कम बारिश होने की वजह से सूखे की मार झेल रहे थे,अब वह ज्यादा बारिश से परेशान हैं। धान की फसल लगभग तैयार है।तैयार फसल के बाद अब अतिवृष्टि ने फसलों को गिरा दिया है।जिससे काफी फसल नुकसान हुई है।इतना ही नहीं सड़को,गलियों और कुछ घरों में पानी लग जाने से लोग घरों में कैद हो गए हैं।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश का अलर्ट है।नौ अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं।

अभी और होगी बारिश

अभी और होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक,9 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं।जिसमें 7 अक्टूबर यानी शुक्रवार तक तेज बारिश व शनिवार,रविवार को हल्की बारिश के आसार है।आंकडों पर नजर डाले तो 5 अक्टूबर को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 6 अक्टूबर का न्यूनतम तापमान 22.9डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।गुरुवार भारी बारिश जारी है।सात आक्टूबर को अधिकतम तापमान 30डिग्री व न्यूनतम तापमान 24डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।इसके साथ ही तेज बारिश की संभावना हैं।वहीं आठ अक्टूबर को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 30 व 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं वही हल्की बारिश के आसार हैं। नौ अक्टूबर को तापमान 23 व 30 डिग्री सेल्सियस संभावना के साथ गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।वहीं 10अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावना व्यक्त की गई है।

रिकार्ड हुई बारिश

रिकार्ड हुई बारिश

गोरखपुर में मंगलवार से ही हो रही बारिश ने रिकार्ड बनाया है।ऐसा पहली बार है जब गोरखपुर में विजय दशमी के अवसर पर 89.8मिलीमीटर बारिश हुई है।जिसका क्रम अभी बना हुआ है।

सड़कों -गलियों में भरा पानी

सड़कों -गलियों में भरा पानी

लगातार हो रही बारिश से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।सड़कों व गलियों में पानी भर जाने से लोग अपनी घरों में कैद हैं।सड़कों पर चलना जान जोखिम में डालने के बराबर है।आवागमन प्रभावित है।ऑफिस जाने वाले लोग,स्कूल जाने वाले बच्चे सभी परेशान हैं।

फसलों को नुकसान

फसलों को नुकसान

महराजगंज के किसान जन्दू विश्वकर्मा बताते हैं कि पहले हम सूखे की मार झेल रहे थे।अब भारी बारिश नुकासान पहुंचा रही है।धान की जो फसल तैयार हो गयी है उनके लिए यह बारिश नुकसानदायक है।तेज हवाओं के कारण फसल नीचे पानी में गिर गयी हैं।जिससे पैदावार में कमी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+