Gorakhpur News: गोरखपुर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठिठुरे लोग
Gorakhpur News: जहां पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा हैं वहीं सीएम सिटी गोरखपुर में भी सर्द हवाओं का कहर जारी है। सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गयी। इसी बीच बारिश ने इसे और बढ़ा दिया है। घने कोहरे की वजह से आवागमन प्रभावित हो चुका है।
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं के चलने के कारण यह गलन बढ़ी है। इसके साथ ही तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में बड़े अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

हालांकि दिन में कोहरा छंट जाने से थोड़ी राहत जरूर मिली। शुक्रवार से ही धूप न होने और आसमान में बादलों के होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण लोग जरूरी होने पर ही घर से निकले। शुक्रवार को 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही थीं।आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications