Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शुल्क वृद्धि ली वापस, ABVP ने बताई बड़ी जीत
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आज छात्रों की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की घोषणा की है, यह घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि को लेकर किये गये संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है।
अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ कुमार गौंड ने कहा कि, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले कई महीनों से शुल्क वृद्धि को कम करने के लिए संघर्षरत थी, आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों की शुल्क वृद्धि को वापस लेने का फैसला एबीवीपी कार्यकर्ताओं के संघर्षो की जीत है। एबीवीपी छात्रहितों के लिए निरंतर लड़ाई लड़ने का कार्य करती है ऐसे में शुल्क वृद्धि का कम होना एबीवीपी द्वारा किये गये आंदोलन की सफलता को प्रदर्शित करता है, तथा इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग करती है कि बीच सत्र में सभी कोर्सेज में हुई शुल्क वृद्धि के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए।"

गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि और छात्रों के निष्कासन के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का काफी लंबे समय से धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसे लेकर विश्वविद्यालय का वातारण काफी दिनों तक गर्म रहा था।












Click it and Unblock the Notifications