Indian Railway: जम्मूतवी के लिए गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन,यहां देखें पूरी डिटेल
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।रेलवे ने अब गोरखपुर से जम्मूतवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त को चलेगी। दूसरी तरफ रेलवे ने काठगोदाम को कैंसिल करने का फैसला किया है।
गोरखपुर,17 अगस्त:
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।रेलवे ने अब गोरखपुर से जम्मूतवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त को चलेगी। दूसरी तरफ रेलवे ने काठगोदाम को कैंसिल करने का फैसला किया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से 21 अगस्त को 05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा।यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया।यात्रा करने वाले यात्रियों को काविड नियामों का पालन करना होगा।
ट्रेन नंबर 05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त को गोरखपुर से 10.50 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 11.32 बजे, बस्ती से 12.03 बजे, गोण्डा से 13.30 बजे, लखनऊ से 16.25 बजे, शाहजहाँपुर से 19.02 बजे, बरेली से 20.20 बजे, मुरादाबाद से 22.00 बजे, दूसरे दिन लक्सर से 00.10 बजे, रूड़की से 00.32 बजे, सहारनपुर से 01.15 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.47 बजे, अम्बाला कैण्ट से 02.45 बजे, लुधियाना से 05.40 बजे, जलन्धर कैण्ट से 06.40 बजे, पठानकोट कैण्ट से 08.40 बजे और कठुआ से 09.17 बजे छूटकर जम्मूतवी 11.50 बजे पहुंचेगी।
वहीं, रूद्रपुर सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिए 29 से 31 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। जिसकी वजह से रेलवे की ओर से 05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन 29 और 30 अगस्त को कैंसिल रहेगी।
जबकि 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 29 और 30 अगस्त को काठगोदाम से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications