गोरखपुर: तीन बच्चों की मां 7वीं क्लास के स्टूडेंट संग हुई फरार, 15 साल है लड़के की उम्र

गोरखपुर। एक हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से समाने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ फरार हो गई। जिसकी उम्र महज 15 साल है तो वहीं, महिला तीन बच्चों की मां है। वहीं, अब यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Gorakhpur: three children Mother run away with 15 year minor lover

महिला के गायब होने पर उसके पति ने कैंपियरगंज थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इस पूरे मामले को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान और परेशान है। हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस महिला और नाबालिग लड़के की तलाश में जुट गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों एक दुसरे को काफी समय से जानते थे और अक्सर साथ में घूमाने भी जाते थे।

वहीं, गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे, लेकिन कोई भी ये नहीं जानता था कि वह इस तरह का कदम उठा सकते हैं। फिलहाल महिला का मोबाइल बंद है और फरार महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है। पुलिस की मानें तो महिला की नाबालिग लड़के से मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी, जब उसकी उम्र महज 14 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।

महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी, लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे। महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जांच में जो सच सामने आया है वह चौंकाने वाला है और पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+