Gorakhpur News: सूदखोरी मामाले में एसएसपी के सख्त तेवर,दरोगा व सिपाही निलंबित

Gorakhpur News: गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के तेवर सख्त दिख रहे हैं। कारण है सूदखोरी से हो रही मौत मामलों में पुलिसकर्मियों की लापरवाही। गोला के देवकली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के भी सूदखोर जिम्मेदार हैं। इसी मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा अजय कुमार और बीट आरक्षी धीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है और साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। दोनों के ऊपर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।
कुछ दिन पूर्व गोला के देवकली गांव में पति ने पत्नी व दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद आग लगा लिया। इसमें चारों की मौत हो गयी थी। घर से धुंआ निकलता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। चारों का शव बिस्तर पर पड़ा था। देवकली गांव में इंद्र बहादुर मौर्य (42) पत्नी सुशीला (38), बेटी चांदनी (10) और बेटे आर्यन (8) की मौत हुई थी। पत्नी और दोनों बच्चों की गर्दन और पेट पर चाकू के निशान थे। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसके बाद, पिता इंद्र बहादुर ने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा दी।
इंद्र बहादुर जुएं और शराब का आदी था । उसकी बुरी लत की वजह से उसने काफी कर्ज ले रखा था। इसी कर्ज के लिए सूदखोर उस पर दबाव बना रहे थे। वह कर्ज की वजह से कई प्रापर्टी बेच चुका था। सूदखोर उसके मकान व जमीन के लिए दबाव बना रहे थे। मृतका सुशीला के भाई विनोद मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका बहनोई शराब व जुएं का आदी था। घर का बहुत सामान बेच चुका था।
इस मामले में पुलसि ने सूदखोरों पर कार्रवाई न करते हुए मृतक इंद्र बहादुर को पर ही हत्या का केस दर्ज कर दिया। मृतक के भाई अभिषेक ने पुलिस को एक और लिखित तहरीर देकर सूदखोरों की शिकायत की। इसी मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications