Gorakhpur News:एसएसपी ने इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर,जानिए वजह
Gorakhpur News:एसएसपी ने इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर,जानिए वजहगोरखपुर,18अगस्त: गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खारोबार इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को गुरुवार को लाइनहाजिर कर दिया।इंस्पेक्टर पर बुढ़िया माता मंद
गोरखपुर,18अगस्त: गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खारोबार इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को गुरुवार को लाइनहाजिर कर दिया।इंस्पेक्टर पर बुढ़िया माता मंदिर के पास नाव चलाने वाले नाविक की बुरी तरह पिटाई का आरोप है।नाविक ने एसएसबी जवान और पुलिस पर बुरी तरह पिटाई का आरोप लगाया है।एसपी सिटी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

नाविक पर दोबारा पैसा मांगने का आरोप है
जानकारी के मुताबिक, रुद्रापुर निवासी सुनील निषाद बुढ़िया माई मंदिर के पास नाव चलाते हैं। मंगलवार को सहजनवां थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी व एसएसबी जवान सर्वेश त्रिपाठी अपने भाई अखिलेश व परिवार के साथ दर्शन करने मंदिर गए थे।दर्शन के दौरान वह परिवार सहित नाव से पुराने मंदिर में दर्शन करने गए। जवान का कहना है कि नाविक को जाते समय 50 रुपये किराया दे दिया था। लौटते समय भी नाविक ने किराया मांगा। विरोध करने पर नाविक ने अन्य साथियों के साथ मारपीट शुरु कर दी।
पुलिस नाविक को ले गई थाने
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और नाविक को अपने साथ थाने ले आई और नाविक सहित कुछ अन्य पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
नाविक ने लगाया पुलिस पर यह आरोप
नाविक ने आरोप लगाया है कि एसएसबी जवान और खोराबार पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की है।जिससे गंभीर चोट आई है।
एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
पिटाई से नाविक के शरीर चोट के निशान पड़ गए।इसका विडियों वायरल हुआ और बुढिया माता मंदिर के पुजारी व यहां के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में मंदिर का कपाट बंद कर दिया।वह इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।इस मामले की जांच एसपी सिटी कर रहे हैं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने प्रभारी निरीक्षक खोराबार जयंत कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
उधर, नाविक का आरोप है कि एसएसबी जवान व पुलिस ने निर्ममता से पीटा है। पहले एसएसबी जवान ने मारा, फिर पुलिस ने खोराबार थाने ले जाकर पिटाई की। इस सिलसिले में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह का कहना है कि एसएसबी जवान की तहरीर पर एक नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications