FLASHBACK 2022: गोरखपुर का रामगढ़ताल जो पर्यटन हब के रुप में तेजी से हो रहा विकसित,कभी लगता था कूड़े का अंबार

गोरखपुर के रामगढ़ताल में लगातार विकास परियोजनाएं क्रियान्वित हैं। जिससे लगातार यह पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित हो रहा है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

flash

Gorakhpur News: गोरखपुर का रामगढ़ताल जो कभी जलकुंभियों व कूड़ों से भरा रहता था,आज पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।आज यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह इतना मनमोहक है कि इसे मरीव ड्राइव व जुहू चौपाटी के उपनाम से भी जाना जाने लगा है। रामगढ़ताल का नजारा यहां आने वाले लोगों को उत्साह व उमंग से भर देता है। अब ना तो यहां जलकुंभी नजर आती है ना ही कूड़े के ढ़ेर। बिल्कुल साफ व स्वच्छ नजारा है यहां का। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार यहां काम हुआ है। लेकिन साल 2022 में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य इस रामगढ़ताल के लिए हुए है जो इसकी सुदंरता में चार चांद लगाएंगे।

क्रूज का जल्द होगा संचालन
पर्यटको की अच्छी संख्या देखते हुए प्रशासन ने यहां क्रूज चलाने का निर्णय लिया है। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं।दो फ्लोर का यह क्रूज लाेगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा एंव इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बोटिंग की सुविधा
यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा दी जा रही है। जो काफी पसंद आ रही है। प्रतिदिन भारी संख्या में लोग यहां बोटिंग कर रहे हैं।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का ले सकेंगे मजा
पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने यहां जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट खोलने की योजना बनायी है। जिस पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। ताल के बीच यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट आकर्षण का प्रमुुुख केंद्र होगा।

रेलवे बनाएगा पुल
रामगढ़ताल की सुदंरता और यहां आ रहे विदेशी पर्यटकों के मद्देनजर रेलवे ने इसे पुल से जोड़ने की योजना बनाई है। यह पुल गोरखपुर जंक्शन से कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन को जोड़ेगा।

हो रहा विस्तार
पूरे रामढ़ताल क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नया सवेरा योजना के तहत इसका विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार देवरिया बाईपास तक हो रहा है। जिसे फोरलेन व ओवरब्रिज से जोड़ने पर कार्य हो रहा है।

कई बहुमंजिला इमारतें व होटलों का हो रहा निर्माण
पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए रामगढ़ताल के किनारे कई बहु मंजिला इमारतों,मार्ट,व होटलों का निर्माण किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+