Gorakhpur News: प्रेमजाल में फांस किया दुष्कर्म, फिर निकाह कर किया बेघर
Gorakhpur News: महराजगंज के सोनौली के रहने वाले एक युवक ने तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उससे निकाह भी कर लिया। अब उसने महिला को घर से निकाल दिया है। इसके साथ ही उसने दूसरे महिला ने शादी रचा ली है। पीड़ित महिला ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर की रहने वाली एक महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली जिसके बाद वह मायके गोरखपुर चली आई। महिला जीवन यापन के लिए इधर- उधर भटक रही थी। इस दौरान खुर्शीद ने पीड़ित महिला को विश्वास में ले लिया। हमदर्दी जताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।

इसके बाद युवक ने इसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। महिला के दबाव बनाने पर कुछ समय बाद उसने निकाह कर ली। लेकिन फिर उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित की शिकायत पर महराजगंज के रहने वाले खुर्शीद हाशमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर राजघाट थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि पीड़ित महिला की शादी वाराणसी जिले में हुई थी, उसकी तीन वर्ष की एक बेटी है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications