Gorakhpur News: फरार चल रहे अपराधियों पर पुलिस ने घोषित किए इनाम
एसएसपी गोरखपुर ने सिकरीगंज के दो व रामगढ़ताल के एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए 15- 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में फरार चल रहे कुछ अपराधियों पर इनाम घोषित किए हैं। सिकरीगंज पुलिस ने दो व रामगढ़ताल पुलिस ने एक अपराधी पर इनाम घोषित किया है। इनाम की राशि 15 हजार रुपये है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाने में कई मामलों में वांछित अपराधियों जुमराती पुत्र बसीर निवासी नकौडी खास थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर व बबलू कैश मिया पुत्र कैश मियां निवासी ग्राम सपहा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं रामगढ़ताल थाने में कई मामलों में वांछित अपराधी विनोद कुमार मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी ग्राम मानबेला टोला पतर कुईया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर पर भी 15 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिकरीगंज व थाना रामगढ़ताल के फरार चल रहे आरोपियाें की त्वरित गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जिले के सभी अपराधियों की थानेवार सूची तैयार कराई गयी है। इन अपराधियों पर स्थानीय पुलिस नजर रख रही है। ताकि ये अराजक तत्व नगर निकाय चुनाव में कही कोई अवैध गतिविधि में न शामिल हो सके।












Click it and Unblock the Notifications