Gorakhpur News: गैंग बनाकर करते थे गोवंश की तस्करी, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई

Gorakhpur News: गोरखपुर की गोला पुलिस ने गोवंश तस्करी करने के 6 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनके खिलाफ कई मामले पूर्व में दर्ज हैं। गैंग का लीडर गोलू उपरोक्त स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 05 सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर गो-वंश व पशुओं की तस्करी का अपराध कारित करते रहते है ।

थानाध्यक्ष गोला ने बताया कि गैंगलीडर गोलू पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम चिल्लूपार थाना बड़हलगंज गोरखपुर व गैंग के अन्य सदस्यों अवधेश कुमार पुत्र घूरहु प्रसाद निवासी ग्राम फत्तेपुर पोस्ट चांदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ , फैजान पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम छोटे असना थाना घोषी जनपद मऊ , मोनू उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र इन्साद निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ , मुंशी उर्फ औरंगजेब पुत्र समीम निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ,चिरक उर्फ नजरे आलम पुत्र पउआ उर्फ दिलशेर निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

gorakhpur

गोवंश व पशुओं की तस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर थाना गोला जनपद गोरखपुर पर संबंधित धाराओं में गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+