UP: छत्तीसगढ़ से प्रेमी के साथ फरार किशोरी तक ऐसे पहुंची पुलिस, दो साल से थी तलाश

छत्तीसगढ़ की किशोरी गोरखपुर बरामद में अपने प्रेमी के साथ बरामद हुई है। पुलिस दोनों को छत्तीसगढ़ ले गयी है।

police

Gorakhpur News: छत्तीसगढ़ की रहने वाली लड़की को पुलिस ने गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र से बरामद किया है। वह दो साल से प्रेमी के साथ गोरखपुर रह रही थी। छत्तीसगढ़ पुलिस दोनों को साथ ले गयी। आरोपी सोनू पासवान गोरखपुर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की दो साल पहले अपने घर से फरार हो गयी थी। पिता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। छत्तीसगढ़ पुलिस कई प्रदेशों में इसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच किशोरी ने अपने कुछ रिश्तेदारों से भैरोपुर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के बैंक खाते में कुछ पैसा मंगवाए। बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर से लिंक होने की वजह से छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के गोरखपुर में होने की लोकेशन मिल गई।

इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरु की और ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ शुरु कर दी। इसके बाद संचालक ने लड़की का पता बताया। पुलिस ने लड़की और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने बताया कि किशोरी से दोस्ती फेसबुक से हुई। फिर लड़की को छत्तीसगढ से लेकर गोरखपुर आ गया और साथ रहने लगे।

प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि किशोरी छत्तीसगढ़ से फरार होकर गोरखपुर रह रही थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+