Gorakhpur News: चोरी की 5 मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
Gorakhpur News: गोरखपुर की बड़हलगंज पुलिस ने मंगलवार को मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद ही गयी हैं। संबंधित धाराओं में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी बड़हलगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल राय पुत्र स्व0 विद्यासागर निवासी तिहामुहम्मदपुर थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर व नितेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र नायब विश्वकर्मा निवासी सीधेगौर थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर हैं। इनके पास से पांच चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार पाल थाना बड़हलगंज, उप निरीक्षक आशीष कुमार दूबे, कांस्टेबल अवधेश राम, कांस्टेबल मुस्तफा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
एक अन्य मामले में गुलरिहा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सुनील चौहान पुत्र मुन्ना चौहान निवासी हरसेवकपुर नंबर-1 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के पास से एक चोरी का मोबाइल और 4380 रुपए बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में गुलरिहा थाने के प्रभारी निरीक्षक जयनारायन शुक्ल, उप निरीक्षक राम चन्द्र राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications