Gorakhpur News: आत्महत्या नहीं, युवती की हुई थी हत्या, प्रेमी ने रची थी यह खौफनाक साजिश

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा किया। प्रेमिका ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि कैम्पियरगंज क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवती ने फंदे से लटकर जान दे दी थी। जब इस मामले में छानबीन की गयी और पीएम रिपोर्ट पर गौर किया गया तो यह आत्महत्या का मामला नहीं निकला। युवती के प्रेमी ने ही शादी का दबाव बनाने पर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में दो आरोपियों सुनील गौड पुत्र हुमई गौड निवासी जंगल अगही टोला भरवल थाना पीपीगंज व दुर्गेश कुमार यादव उर्फ मेलहू पुत्र प्रेम यादव निवासी जंगल अगही टोला भरवल थाना पीपीगंज को गिरफ्तार किया गया है ।

gorakhpur

यह है पूरी घटना
अभियुक्त सुनील गौड़ विगत कुछ माह से मृतका के घर के बगल में भूसा खरीदने आता था उसी दौरान मृतका के माता से जान पहचान हो गयी तथा मृतका की माता का मोबाइल नम्बर लेकर मृतका की माँ से वार्ता करने लगा तथा इसी बीच अभियुक्त सुनील गौंड की बात मृतका से भी होने लगी जो धीरे धीरे दोस्ती मे बदल गयी और उसका मृतका से प्रेम संबंध हो गया । 26 सितम्बर को मृतका की माँ घर से बाहर एक क्रिया-कर्म में गयी थी उसी बीच मृतका द्वारा अभियुक्त सुनील गौड़ को घर पर बुलाया गया।

मृतका सुनील से शादी का दबाव डालने लगी। सुनील ने शादी करने से इंकार किया तो दोनों में विवाद शुरु हो गया। तब सुनील ने तख्ते पर मृतका को उठाकर पटक दिया और उसका गला दबा दिया । तत्पश्चात बाहर दरवाजे पर रेकी कर रहे अपने मित्र दुर्गेश य़ादव उर्फ मेलहू को बुलाकर अर्गनी पर रखी साडी का फंदा बनाकर कमरे की छत मे लगे बांस मे आत्महत्या करने का रुप देकर लटका दिया। मृतका को लटकाने के पश्चात पीछे के दरवाजे से अभियुक्त दुर्गेश यादव को भगा दिया एवं खुद अभियुक्त सुनील गौड कमरे के दोनों दरवाजे कि कुन्डी अन्दर से बंद कर खुद रोशनदान के सहारे निकलकर भाग गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप सिंह थाना कैम्पियरगंज, उपनिरीक्षक दिनेश साहनी थाना कैम्पियरगंज, अतुल तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+