UP: मासूम की हत्या और शव के साथ दुष्कर्म, गाँव की एक महिला ने ऐसे दिया पुलिस को दरिंदे का सुराग
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने बुधवार को चिलुआताल क्षेत्र में हुई तीन साल के मासूम की हत्या का खुलासा किया है। शुरुआती जांच में पुलिस माता-पिता, मामा सहित अन्य परिजनों पर शक कर रही थी। लेकिन अपराधी कोई और ही था। पुलिस को इस तक पहुंचने के लिए ग्रामीण स्तर तक टीम का गठन करना पड़ा। बहुत गहराई तक जाने पर पुलिस ने अपराधी को पकड़ा।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि 5 अगस्त की रात मां के पास सो रही तीन साल की मासूम अचानक गयाब हो गयी थी। जानकारी होते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। छानबीन शुरु की। 24 घंटे छानबीन के बाद मासूम का शव घर के कुछ दूरी पर स्थित बाउण्ड्रीवाल में सोमवार को मिला।

शुरुआत में परिजनों पर था शक
पुलिस की शुुरुआती जांच में हत्या का शक माता- पिता, मामा व अन्य परिजनों पर जा रही थी। मासूम की मां तीन साल से पति से दूर अपने मायके रहती है। उसका एक प्रेमी भी है। इसलिए शक परिजनों पर जा रही थी।
Recommended Video
ग्रामीण स्तर पर गठित हुई टीम
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्यारे को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गयी। ग्रामीण स्तर पर भी नेटवर्क तैयार किया गया। बीपीओ की मदद ली गयी। माता-पिता, मामा, प्रेमी को गिरफ्तार कर कडाई से पूछताछ करने पर लगा कि इन लोगों ने हत्या नहीं की है। फिर गांव के ऐसे व्यक्ति की तलाश की गयी जो पहले दुष्कर्म के मामले में शामिल रहा हो।
दुष्कर्म मामले में छुटा था जेल से
अभियुक्त मिथलेश विश्वकर्मा उर्फ मिठाई पुत्र धुरई निवासी परमेश्वरपुर टोला कृतपुरा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। पांच अगस्त को ही वह गोरखपुर जेल से छूटा था। रात में भाई से विवाद होने के बाद घर से बाहर निकल गया। शराब के नशे में उसे मासूम दिखाई दी और वह कामांध हो गया। उसे लेकर जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
पूर्व में भतीजी से दुष्कर्म में जा चुका है जेल
आरोपी पूर्व में अपने भतीजी से ही दुष्कर्म के मामले में आरोपी था और जेल में बंद था। उसके पिता ही उसे छोड़कर उसे लाए थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications