UP: जानिए क्या है जोधपुर की तलवार व अफरोज की हत्या का खास कनेक्शन

गोरखपुर में हुई अफरोज की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कई बड़े खुलासे हुए हैं।

gorakhpur

Gorakhpur News: इंजीनियरिंग कर रहा छात्र अपनी बेवफा प्रेमिका के प्यार में इस कदर डूब जाएगा कि उसके पति की हत्या कर देगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इतना ही नहीं पुलिस के सामने अपना बयान देते समय उसके चेहरे पर मुस्कान थी और वो कह रहा था क्या प्यार में इतना भी नहीं कर सकते। आरोपी अभिषेक ने जिस तलवार से अफरोज की हत्या की थी उसका जोधपुर से खास कनेक्शन है।

अभिषेक था मोहरा, इस शख्स के साथ घर बसाना चाह रही थी सादिया
आईटीआई कर रहा छात्र अभिषेक सादिया के जाल में पूरी तरह फंस चुका था। वह उसके झूठे प्रेमजाल में इस कदर उलझ गया था कि सही और गलत का फर्क भी भूल गया। वह सादिया की चाल नहीं समझा कि वह तो उसे बस मोहरा बना रही है। जबकि सादिया तो दिलशाद नाम के युवक के साथ घर बसाना चाह रही थी।

हत्या से पहले लापता था अभिषेक
अभिषेक हत्या करने से पहले चार दिनों तक लापता था। उसके परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं थी। अभिषेक के पिता ने इसकी जानकारी गोरखनाथ पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। आज पुलिस सक्रिय रही होती तो अभिषेक कहां है क्या कर रहा है इसकी जानकारी उसे हो गयी होती। इस दौरान वह राजस्थान गया था।

राजस्थान के जोधपुर इस काम से गया था अभिषेक
सादिया के प्यार में मरने और मारने को उतारु अभिषेक कुछ भी करने को तैयार था। उसे बस अपना झूठा प्यार सादिया दिख रही थी। सादिया और अभिषेक ने अफरोज की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी। योजना के तहत अभिषेक राजस्थान के जोधपुर तलवार लेने गया था। यह वही तलवार थी जिससे अफरोज की हत्या कर दी गयी थी।

Recommended Video

    गोरखपुर: प्रेमी-प्रेमिका ने किया ऐसा कांड, जानकर हिल जायेगा दिमाग

    सावधान इंडिया देखती थी सादिया
    सादिया ने पुलिस को बताया कि वह सावधान इंडिया देखती थी। यही देखकर उसने हत्या की साजिश रची थी। गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी के स्थायी निवासी मोहम्मद अफरोज रेलवे के सीडीओ कार्यालय में सीनियर टेक्नीशियन थे। उन्होंने सादिया से शादी की थी और परिवार से अलग रहते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+