Gorakhpur : व्यापारी की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने के आरोपी गिरफ्तार,25 हजार था इनाम
गोरखपुर पुलिस ने हत्या मामले में वांछित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया । इन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने पशु व्यापारी की हत्या करने वाले दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इन पर 25 हजार का इनाम था। बदमाशों को एसटीएफ व गोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि हत्या मामले में वांछित दो आराेपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गोला के खिरकिटा निवासी सुरेश गौड़ जो पशु व्यापार करते थे की हत्या की थी। दोनों ने रुपये के लेनदेन में 20 अक्टूबर 2021 को गगहा क्षेत्र में हत्या कर गांगूपार गांव के पास सड़क किनारे शव फेंक दिया गया। तीन अरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दो फरार चल रहे थे। दो फरार आरोपियों इंदल और धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोला थाने के एसएसआई अरुण कुमार सिंह ने इंदल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि धर्मेंद्र को एसटीएफ ने दबोच लिया।
अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर की कैण्ट पुलिस ने अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक हरिप्रकाश यादव ने टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर र थाना रामगढताल गोरखपुर पर पंजीकृत कई धाराओं में वांछित रोहित उपाध्याय उर्फ संदीप उपाध्याय पुत्र रमेश उपाध्याय उर्फ रंगील निवासी खुटभार थाना खजनी जनपद गोरखपुर व राजीव उपाध्याय पुत्र रमेश उपाध्याय उर्फ रंगील निवासी खुटभार थाना खजनी जनपद गोरखपुर गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications