UP : पहले वाहन स्टैण्ड की करते थे रेकी,फिर चाेरी की घटना को ऐसे देते थे अंजाम,4 अरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने सोमवार को वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Gorakhpur News: गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने सोमवार को वाहन चोरी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 5 मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रभरी निरीक्षक कैंट सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कई स्थानों पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों जगन निषाद पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी बिछिया हनुमान मन्दिर केवटान टोला थाना शाहपुर, रमेश निषाद पुत्र लालबहादुर निषाद निवासी बिछिया हनुमान मन्दिर केवटाना टोला थाना शाहपुर, विजय निषाद पुत्र सन्तोष निषाद निवासी बिछिया हनुमान मन्दिर केवटाना टोला थाना शाहपुर, सत्यम निषाद पुत्र राजन निषाद निवासी कलानी कौड़ीराम थाना गगहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया यह गिरोह पहले ई रिक्शा के माध्यम से वाहन पार्क स्थलों की रेकी करते थे। उसके बाद समय देखकर वह वाहनों की चोरी करते थे। इनका नेटवर्क अन्य प्रदेशों में भी है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर कुमार सिंह,उप निरीक्षक पुरुषोत्तम आनंद सिंह चौकी प्रभारी आजाद नगर,उप निरीक्षक आशीष सिंह चौकी प्रभारी आजाद चौक थाना रामगढ़ताल जनपद, विजय कुमार चौकी प्रभारी नौकायन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications