Gorakhpur News: पादरी बाजार फ्लाईओवर का जल्द शुरु होगा काम, शासन को भेजी गई डीपीआर
Gorakhpur News: गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की योजना के तहत सेतु निगम विभाग ने शासन को डीपीआर भेज दी है। 113 करोड़ रुपए के लागत वाले इस फ्लाईओवर का काम शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही शुरु हो जाएगा। यह शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है जो कई जिलों को जोड़ने के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के यात्रियों की राह भी आसान करता है।
जानकारी के मुताबिक, सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य परियोजना तैयार कर वित्तीय स्वीकृत के लिए शासन को भेज दिया है। इस फ्लाईओवर की लंबाई 569 मीटर है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा।

यह बहुत प्रमुख चौराहा है। जो असुरन से सीधे पिपराइच होते हुए कुशीनगर निकल जाता है। यहीं से महराजगंज और नेपाल भी जाया जा सकता है। इसके साथ ही यह मोहद्दीपुर फोरलेन से खजांची होते हुए बरगदवां निकल जाता है। जिससे महराजगंज व सोनौली होते हुए नेपाल जा सकते हैं। इसके साथ ही यह सिदार्थनगर को भी कनेक्ट करता है।
पादरी बाजार में कई मॉल और बाजार खुल जाने से यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद से जाम की स्थिति नहीं रहेगी। चौराहे आस-पास लगभग दो दर्जन कॉलोनियां हैं। इसके साथ कई पुराने गांव जो अब वार्ड बन चुके हैं स्थित हैं। इसके बनने से लगभग तीन लाख लोगों को राहत मिलेगी।
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि पादरी बाजार पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और यातायात को और सुगम बनाने के लिए यहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। डीपीआर शासन को भेज दी गयी है। स्वीकृत मिलने के बाद जल्द की कार्य शुरु होगा।












Click it and Unblock the Notifications