Yogi Adityanath: 'गरीब को कोई उजाड़ेगा नहीं, घबराओं मत' जनता दरबार में फरियादी से बोले सीएम योगी

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ इन दिनों गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।

एक- एक कर सुनी फरियाद गुरुवार सुबह सीएम योगी अपनी परंपरागत दिनचर्या के बाद जनता दरबार पहुंचे। सुबह से ही लोग उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पांच सौ से अधिक फरियादी आए हुए थे। सीएम ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं जानी।

cm yogi

नहीं उजड़ेगा गरीब का घर गोरखपुर के रसूलपुर की रहने वाली एक महिला सीएम योगी के पास घर उजाड़ने की शिकायत लेकर पहुंची थी। सीएम ने उसकी समस्या सुनी और कहा घबराओं मत। किसी गरीब का घर नहीं उजड़ेगा। आपके हित में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने इसकी समस्या के निदान के लिए गोरखपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी को निर्देशित किया।

जमीन है तो मिलेगा आवास एक महिला जनता दरबार में आवास की मांग लेकर पहुंची थी। सीएम ने उससे कहा कि जमीन है ना? आपको आवास जरुर मिलेगा।

Recommended Video

      Yogi Aditynath: 'गरीब को कोई उजाड़ेगा नहीं, घबराओं मत' जनता दरबार में फरियादी से बोले सीएम योगी

      लोन लिया तो दो जनता दरबार में एक फरियादी लोन माफ कराने के लिए आया था। इस पर सीएम योगी ने कहा कि लोन तुम लिए हो तो भरेगा कौन? लोन लिया है तो दो।

      cm yogi

      सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा ही प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। भूमाफियों पर सख्त कार्रवाई करें। इसके साथ ही फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+