UP Nikay Chunav 2023: टिकट बंटवारे से नाराज भाजपा कार्यकर्ता हुए बागी, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे से अंसतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागी तेवर हैं। इन कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

Gorakhpur News: एक तरफ जहां गोरखपुर में बीजेपी नगर निकाय के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है, वहीं दूसरी तरफ टिकट बंटवारे से असंतुष्ट कार्यकर्ता बागी तेवर दिखा रहे हैं। टिकट न मिलने से कई सालों से पार्टी से जुड़े ये कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया था। विधायक विपिन सिंह से भी इनकी अच्छी बहस हुई थी। इसके बाद से ही गोरखपुर भाजपा में बगावती तेवर दिखाने का सिलसिला बढ़ गया और कई कार्यकर्ता टिकट न मिलने से नाराज हो गए। इन कार्यकर्ताओं ने निर्दल चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। निवर्तमान पार्षद राजेश तिवारी और आलोक सिंह विशेन भी निर्दल चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राजेश ने नामांकन भी कर दिया है।
इन पार्षदों का कटा टिकट
भाजपा ने वर्तमान समय में चार पार्षदो का टिकट काट दिया है। इसमें उप सभापति व चार बार के पार्षद जितेन्द्र सैनी, चार बार जीत चुके गिरजेश पाल, राजेश तिवारी, आलोक सिंह सहित कुछ अन्य लोग शामिल है। इसके अलावा दस वार्ड से टिकट नहीं मिलने पर दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ जाने की तैयारी की है।
Recommended Video

बागी जीत चुके हैं चुनाव
पिछले नगर निकाय चुनाव पर नजर डाले तो पांच दोवेदारों ने भाजपा से बगावत की थी और चुनाव भी जीता था। हालां कि अब यह देखना है कि ये बागी इस नगर निकाय चुनाव में भाजपा को कितना प्रभावित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications