UP: गोरखपुर से जयपुर,गोवा सहित इन जगहों के लिए शुुरु हो सकती है उड़ान, सांसद रवि किशन ने की यह खास पहल
Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया से मुलाकात कर गोरखपुर से सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही सांसद ने हवाई उड़ानों से संबंधित कई समस्याएं भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी।
सांसद रवि किशन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया से बताया कि गोरखपुर स्थित हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि नेपाल व बिहार के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराता है। यहां यात्रियों की अच्छी संख्या रहती है। विगत कुछ वर्षों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में यहां दस उड़ाने विभिन्न जगहों के लिए हैं। दिल्ली, लखनऊ,हैदराबाद सहित कई महत्वपूर्ण जगहों की उड़ाने कई बार रद्द हो जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

सांसद रवि किशन ने मांग की कि गोरखपुर से दिल्ली के लिए दैनिक सुबह व दैनिक शाम उड़ानों का नियमित संचलन हो,स्पाइसजेट की विमान रद्द होने पर गोरखपुर से मुुुंबई के लिए एक और उड़ान हो, गोरखपुर से एयर इंडिया, विस्तारा,एयर एशिया एयरलाइंस का संचालन हो।
सांसद ने यह भी मांग की कि गोरखपुर से पूणे, इंदौर,जयपुर व गोवा के लिए सीधी उड़ाने हो व गोरखपुर से प्रयागराज के बीच फिर से आरसीएम इंडिगो फ्लाइट का पुन: संचलन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications