Gorakhpur में सामने आया 'लव जिहाद' का मामला, कर्नाटक के युवक पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप

Love Jehad News, गोरखपुर। खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले (Gorakhpur) से है, यहां 'लव जेहाद' के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, पुलिस के रिटायर्ड सैनिक ने नाबालिग बेटी को गुमराह कर धर्मांतरण के इरादे के लिए भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के रहने वाले महबूब के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज कराया है। एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के साथ ही चिलुआताल थाने की पुलिस आरोपित की तलाश में कर्नाटक के बीजापुर के लिए रवाना हो गई है।

Gorakhpur: missing minor girl case police registers kidnapping against Karnataka youth

चिलुआताल पुलिस को रिटायर्ड जवान ने बताया कि उनकी बेटी बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ती है। 4 जनवरी को वो अपनी बेटी को छोड़ने कॉलेज गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पांच जनवरी को उन्होंने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि कर्नाटक में बीजापुर जिले के इंडी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले महबूब नामक युवक ने खुद अपनी पहचान छिपाकर उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और धर्मांतरण के इरादे से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

पुलिस से रिटायर्ड जवान ने बताया है कि पड़ताल में उसे यह भी जानकारी हुई है कि उसकी बेटी को नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने अपने जाल में फंसाया। रिटायर्ड जवान ने यह कहते हुए पुलिस से मदद मांगी है कि उसकी बेटी के साथ कुछ भी गलत हो सकता है। रिटायर्ड जवान की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने अपहरण व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 (लव जिहाद) के तहत महबूब के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गोरखपुर के एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर लव जेहाद का केस दर्ज किया गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए एक टीम कर्नाटक के लिए भेजी जा रही है। युवती के मिलने और आरोपित के पकड़े जाने के बाद पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+