Gorakhpur Mahotsav की महफिल सजाएंगे सितारे, सुरेश वाडेकर व कनिका कपूर के गानों पर झूमेंगे गोरखपुरिए

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासन काफी चौकस दिख रहा है। वह जोर शोर से इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार का गोरखपुर महोत्सव बेहद खास होने जा रहा है। क्यों कि कई सितारे महफिल सजाएंगे। सुरेश वाडेकर, कनिका कपूर व बी प्राक शहरवासियों का मनोरंजन करेंगे।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्र ने बताया कि 11 जनवरी को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। गणेश वंदना से महोत्सव की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 13 जनवरी को गायक सुरेश वाडेकर भजन संध्या से शहरवासियों को भाव विभोर करेंगे। इसके बाद बॉलीवुड नाइट में मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर अपने गानों से धमाल मचाएंगी। वही मशहूर सिंगर बी प्राक अपने गानों से गोरखपुर वीडियो को सर्द रातों में झूमने पर मजबूर कर देंगे।

gorakhpur

तीन दिनों तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकार भी धूम मचाएंगे। गोरखपुर महोत्सव उनके लिए बड़ा मंच साबित होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को नया आयाम देंगे। सूत्रों की माने तो करीब पोने 300 स्थानीय कलाकारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इस बार उन कलाकारों को भी मौका मिलने की संभावना है जिन्हें पिछले साल अवसर नहीं मिल पाया था। शनिवार को सबके नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।

गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय टैलेंट हंट शुक्रवार से शुरू हो गया। योगीराज बाबा गंभीर नाथ परीक्षा ग्रह में सुबह 10:00 बजे से पंजीकरण एवं ऑडिशन शुरू कर दिया गया है। ऑडिशन में चयनित स्थानीय कलाकारों को गोरखपुर महोत्सव के मंच पर 11, 12 एवं 13 जनवरी को प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+