Gorakhpur Link Expressway: गोरखपुर से लखनऊ की राह होगी आसान, जल्द शुरु होगा लिंक एक्सप्रेसवे पर आवागमन
Gorakhpur Link Expressway: गोरखपुर से लखनऊ सहित आजमगढ़ व अन्य जगहों की राह जल्द आसान होने वाली है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर में ही इसका अनौपचारिक व जनवरी 2024 में सुरक्षा जांच के बाद औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से लखनऊ की दूरी पांच घंटे की बजाए साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी हो जाएगी। गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ की दूरी 279 किमी है जबकि लिंक एक्सप्रेसवे से दूरी 311 पड़ेगी। इसके साथ ही गोरखपुर से आगरा और दिल्ली की राह भी आसान हो जाएगी।

गोरखपुर के जैतपुर से शुरू होकर आजमगढ़ के सालारपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलने वाले इस लिंक एक्सप्रेसवे पर गोरखपुर की सीमा में कुल पांच टोल प्लाजा पड़ेंगे। इनमें से नौसड़ से सीधे लिंक एक्सप्रेसवे पर आने वालों को सिर्फ एक जगह भगवानपुर में जिरो बाईपास के पास टोल जमा करना पड़ेगा।बाकी के चार टोल प्लाजा, स्थानीय क्षेत्रों को जोड़ने वाले सर्विस लेन पर बने हैं, जहां सिर्फ उसे क्षेत्र से लिंक एक्सप्रेसवे पर आने वाले लोगों को ही टोल जमा करना पड़ेगा। जैसे दूसरा टोल प्लाजा सरैया तिवारीपुर के पास है जहां से कौड़ीराम, बांसगांव आदि क्षेत्रों के लिए रास्ता जाता है।
जमगढ़ के बीच भी आवाजाही आसान और तेज हो जाएगी। साथ ही गोरखपुर से आगरा और दिल्ली की राह भी आसान हो जाएगी। इसके बन जाने से व्यापारियों को भी बहुत फायदा होगा। घाघरा नदी पर करीब डेढ़ किमी तक ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। पुल पर रेलिंग आदि के छोटे-छोटे निर्माण का काम बाकी है जो तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेसवे पर कुल प्रस्तावित 342 स्ट्रक्चर (संरचना) में से करीब 335 बनकर तैयार हो चुके हैं।
गोरखपुर के मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने बताया कि 91.35 किलोमीटर लंबा यह लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ से होकर गुजर रहा है। इसे वाराणसी के साथ एक अलग लिंक रोड के जरिए जोड़ा जाएगा। दिसंबर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर संचलन शुरू हो जाएगा। कुछ ही स्थानों पर काम बाकी रह गया है, जहां डायवर्जन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications