New Year में शुरु होगी गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा,मिलेंगी यह सुविधाएं
गोरखपुर से काठमांडू ,नेपाल की यात्रा करने वाले बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की पहल पर नए साल से गोरखपुर से काठमांडू बस सेवा की शुरुआत होगी।

Gorakhpur News: नए साल में बस यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। खासकर गोरखपुर से नेपाल जाने वाले यात्रियों को। गोरखपुर-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंउी देकर रवाना कर सकते हैं।उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस सेवा की शुरुआत करने के लिए सीएम योगी से समय मांगा है। इन बसों में यात्रियों को अत्यानुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
गोरखपुर से काठमांडू की राह होगी आसान
जानकारी के मुताबिक, राप्तीनगर बस डिपो की एसी जनरथ बस गोरखपुर से काठमांडू के यात्रियों का सुविधा प्रदान करेगी। कई सुविधाओं से लैस इस बस को खास तरीके से सजाया गया है। अब यात्रियों को गोरखपुर से जाने के बाद सोनौली या अन्य जगहों पर बस बदलने की आवश्यता नहीं होगी। यहां से सीधे काठमांडू की यात्रा आसान होगी।
भारत व नेपाल सरकार की सहमति इस बस सेवा के लिए भारत व नेपाल सरकार ने पहले ही अपनी स्वीकृति दे दी है। दोनों देशों की सहमति के बाद अब जल्द ही यह सेवा शुरु हो जाएगी। परिवहन विभाग ने परमिट भी जारी कर दी है। यह बस गोरखपुर से महराजगंज के सोनौली होते हुए बुलटव व काठमांडू जाएगी। इसके मद्देनजर जहां सड़के चौड़ी नहीं हैं वहां उनका चौड़ीकरण किया जा रहा है।
यह होगा किराया
यात्रियों को गोरखपुर से काठमांडू की यात्रा के लिए 1100 रुपए देने होंगे। यह बस गोरखपुर से शाम 4 बजे व काठमांडू से शाम 5 बजे रवाना होगी। इनके साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
Gorakhpur Flights Update : लखनऊ में 45 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट,वापस लौटी गोरखपुर
गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि गोरखपुर से काठमांडू के लिए जल्द ही बस सेवा शुरु हो जाएगी। इससे काठमांडू के लिए सीधे बस मिल सकेगी। इसमें यात्रियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications