Gorakhpur Flights Update : लखनऊ में 45 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट,वापस लौटी गोरखपुर
गोरखपुर से लखनऊ गयी फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से यात्रियों को लेकर वापस गोरखपुर लौट आना पड़ा।

Gorakhpur News: खराब मौसम का असर अब फ्लाइटों पर भी दिखने लगा है। गोरखपुर से लखनऊ गयी एलाइंस एयर की फ्लाइट की खराब मौसम के कारण लैण्डिंग नहीं हो सकी। 45 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद रात को वापस गोरखपुर लौट आई। फ्लाइट में लखनऊ के 20 यात्री सवार थे। उन यात्रियों को उतारकर रात नौ बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
गोरखपुर से लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली जाने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट रोजाना की तरह मंगलवार को अपने निर्धारित समय पर शाम 5.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। फ्लाइट अपने निर्धारित समय 6.50 बजे लखनऊ तो पहुंच गई, लेकिन एटीसी ने मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट को लैंड होने की अनुमति नहीं दी।
45 मिनट तक आसमान में फ्लाइट चक्कर लगाता रहा और अंतिम में वापस गोरखपुर लौट आया। एलायंस एयर की फ्लाइट रोजाना दोपहर बाद 3.30 बजे दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। आधे घंटे बाद यात्रियों को लेकर लखनऊ जाती है। वहां से गोरखपुर आने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होती है।
इस समय सुबह- शाम घना कोहरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को हो रही है। चाहे वह रेल हो,हवाई सेवा हो या बस की सभी के यात्रियों को परेशानी का समना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications