Gorakhpur News: गोरखपुर से काठमांडू जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी,जल्द शुरु होगी बस सेवा

गोरखपुुर से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है।अब जल्द ही गोरखपुर से काडमांडू के लिए बस सेवा शुरु हो जाएगी।कई दिनों से इंतजार कर रहे यात्रियों को दशहरे तक यह सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी।

गोरखपुर,28 जुलाई: गोरखपुुर से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है।अब जल्द ही गोरखपुर से काडमांडू के लिए बस सेवा शुरु हो जाएगी।कई दिनों से इंतजार कर रहे यात्रियों को दशहरे तक यह सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी। रोडवेज से स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से परमिट जारी होने के बाद इंडियन एमबीस की हरी झंडी मिल चुकी है। सिर्फ नेपाल एमबीसी से अनुमति मिलनी बाकी है। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक, कागजी औपचारिकता तीन महीने में पूरी हो जाएगी। दशहरे से हर हाल में गोरखपुर से काठमांडू तक बस सेवा शुरू हो जाएगी।

bus

रोडवेज प्रशासन की पहल के चलते स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट लखनऊ ने पहले ही परमिट जारी कर इसकी अनुमति के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, जहां से इसकी अनुमति मिल चुकी है। विदेश मंत्रालय ने नेपाल सरकार को बस सेवा बहाल करने से जुड़े सभी दस्तावेज भेज दिए हैं। सिर्फ नेपाल सरकार की अनुमति बाकी है।

आरएम पीके तिवारी का कहना है कि गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा चलाने के लिए पहले ही परमिट मिल चुका है। नेपाल सरकार की अनुमति का इंतजार है। दशहरे तक दोनों देशों के बीच बस सेवा शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+