गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रात को जूनियर डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन पीटा, जांचें ठप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सर्जरी करने वाले जूनियर डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन पर हमला कर दिया। आधी रात के समय लैब टेक्नीशियन की बुरी तरह पिटाई की गई। इस मारपीट के बाद लैब टेक्नीशियन भड़क गए। आज दिन में उन्होंने जांचें ठप कर दीं।

Gorakhpur: In BRD Medical College, Junior doctors beaten a lab technician, checkup closed in hospital

संवाददाता ने बताया कि, घटना मंगलवार रात करीब दो बजे की है, जहां करोना जांच के नाम पर जूनियर डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र मौर्या को बुरी तरह मारा-पीटा। घायल लैब टेक्नीशियन का आरोप है कि सर्जरी की एक महिला डॉक्टर विभाग के वार्ड में ही कोरोना जांच कराना चाह रही थी। इसके लिए जब उनसे कहा गया कि वह प्राचार्य से इसका आदेश करा लें। इस पर वह भड़क गई और जबरन जांच कराने का दबाव बनाने लगी। विरोध पर गाली भी दी। इसके साथ ही हॉस्टल से अन्य जूनियर डॉक्टरों को बुला ली। जूनियर डॉक्टरों ने आते ही बुरी तरह मारा-पीटा। साथ ही मोबाइल भी तोड़ दिया।

Gorakhpur: In BRD Medical College, Junior doctors beaten a lab technician, checkup closed in hospital

रात में मारपीट होने की जानकारी मिलने के बाद अन्य टेक्नीशियन भड़क उठे। विरोध में काम-काज ठप करते हुए टेक्नीशियन नजदीक ही प्राचार्य कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। वहां उन्होंने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर मेडिकल चौकी की पुलिस भी धरना स्थल पर पहुँच गई। बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि हमें भी मामले की जानकारी है। अब जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur: In BRD Medical College, Junior doctors beaten a lab technician, checkup closed in hospital
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+