गोरखपुर:अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
गोरखपुर के कैम्पियरगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के अवैध निर्माण पर सोमवार को बुलडोजर चला।डीएम के सख्त आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने राजकीय इंटर कालेज द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया
गोरखपुर,8 अगस्त:गोरखपुर के कैम्पियरगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के अवैध निर्माण पर सोमवार को बुलडोजर चला। डीएम के सख्त आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने राजकीय इंटर कालेज द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया।

शनिवार को कैम्पियरगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये डीएम कृष्ण करुणेश ने रविवार को अवैध निर्माण हटवाने के सख्त निर्देश दिया था। अवैध कब्जा हटवाने के लिए शनिवार को ही तहसीलदार नीलम तिवारी ने नायब तहसीलदार चंदन शर्मा के नेतृत्व में आठ राजस्व कर्मियों की टीम बना दी थी।फरेन्दा के विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने भी अवैध निर्माण की बात विधानसभा में उठायी थी।
ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह की आवेदन पर डीएम के सख्त निर्देश के बाद सोमवार को नायब तहसीलदार चंदन शर्मा ने आठ सदस्यीय राजस्व टीम के साथ सोमवार की शाम पहुंचकर अवैध निर्माण गिरवा दिया।
ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि जब से इंटर कॉलेज का अवैध निर्माण गिरा है तब से पूर्व प्रधान अमरनाथ सिंह व उनके समर्थक उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैँ।पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए छानबीन शुरु कर दी है।प्रशासन इसे लेकर सतर्क है।










Click it and Unblock the Notifications