UP: प्रेमी के साथ पत्नी ने किया ऐसा काम मामला पहुंचा थाने, पति ने लगाई यह गुहार
Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जो रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। यहां एक पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का सिर ईंट से कूंच दिया। पति का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उपचार के दौरान ही पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला के थे अवैध संबंध पुलिस को दी तहरीर में घायल पति के पिता ने महिला पर अवैध संबंध का आरोप भी लगाया है। उन्होंने बताया है कि महिला का उसके भाई के साले धर्मराज से अवैध संबंध था। कई बार इसे लेकर घर में भी विवाद होता रहता था। जब भी बेटा इस संबंध के लिए रोकता था। वह लड़ाई शुरु कर देती थी। कई बार रोकने के बाद भी वह नहीं मानी।

मायके बुलाकर की पिटाई पिता ने दी तहरीर में बताया है कि महिला का गुलरिहा क्षेत्र में मायका है। वह पिछले कुछ दिनों से मायके में रह रही है। पति को 14 अगस्त को फोन करके बुलायी। इसके बाद उसने प्रेमी व अन्य साथियों की मदद से पति को ईंट से कूचकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे फेंक दिया गया। वह पिपराइच के मुडिला गांव में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से इसे उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। साथ ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सुरेश के पिता राजेन्द्र निषाद की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी रेशमा, उसके दोनों भाई और एक भाई के साले धर्मराज के विरुद्ध केस दर्ज किया। भाईयों के शामिल न होने पर उन्हें छोड़ दिया गया जबकि रेशमा, धर्मराज और उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी पिपराइच नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन में पता चला कि पुरुष की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। उसकी पत्नी का प्रेमी के साथ अवैध संबंध है। पति को रास्ते से हटाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications