Gorakhpur news: बाढ़ राहत कार्यों में आएगी तेजी,शासन ने दिए 12.5 करोड़ रुपये
गोरखपुर में बाढ़ राहत कार्यों में तेजी आएगी।इन कार्यों के लिए शासन ने जिले को 12.5 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। इसके साथ ही एक मोटरबोट भी मिली है।आपदा मित्र परियोजना के तहत शासन द्वारा किट भी दी गई। किट में जीपीएस सेट और टूल
गोरखपुर,24जुलाई:गोरखपुर में बाढ़ राहत कार्यों में तेजी आएगी।इन कार्यों के लिए शासन ने जिले को 12.5 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। इसके साथ ही एक मोटरबोट भी मिली है।आपदा मित्र परियोजना के तहत शासन द्वारा किट भी दी गई। किट में जीपीएस सेट और टूल किट समेत 30 सामान शामिल हैं।

गोरखपुर में बाढ़ को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।शासन पूरी तरह अलर्ट दिख रहा है।बाढ़ राहत एंव बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कोई न रह जाए इसके लिए बजट दे दिया गया है। इतना ही नहीं जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण को एक मोटरबोट भी उपलब्ध कराई गई है जो बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
27 बाढ़ चौकियां सक्रिय
तेज बारिश और नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बारिश की वजह से राप्ती, सरयू, रोहिन और गोर्रा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। जिले में 86 बाढ़ चौकियां हैं। जिन बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है वहां सिंचाई विभाग के साथ राजस्व, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है। इन बाढ़ चौकियों पर जरूरी संसाधन भी उपलब्ध करा दिए गए हैँ। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण प्रभारी एवं एडीएम वित्त-राजस्व राजेश कुमार सिंह के मुताबिक अन्य चौकियों को ही शीघ्र सक्रिय किया जा जाएगा।
सिंचाई विभाग के अधिकारी राप्ती-रोहिन, गोर्रा व सरयू नदी के किनारे स्थित बंधों पर लगातार भ्रमण कर उनका हाल देख रहे हैं। जिन स्थानों पर दिक्कत दिख रही है वहां मरम्मत करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications