UP: पड़ोसी के घर गयी लड़की अचानक हुई लापता, पहुंच गयी हरदोई, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Gorakhpur News: गोरखपुर की गीडा पुलिस ने घर से लापता हुई लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की को आरोपी पति- पत्नी हरदोई लेकर गये थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूलरुप से हरदोई जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, गीडा की रहने वाली एक किशोरी मां से नाराज होकर पड़ोस में रहने वाले अनिता के पास चली गयी। अनीता के पति यही काम करते हैं। कुछ दिन अनीता के घर रहने के बाद वह अचानक लापता हो गयी। परिजनों ने पता किया तो यह जानकारी मिली कि वह अनीता व उसके पति उदय के साथ हरदोई चली गयी।अनीता मूलरुप से हरदोई की रहने वाली है। यह मामला जनवरी, 2023 का है। पीड़ित पिता ने 29 जनवरी को गीडा थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे हरदोई में नौकरानी बनाकर रखा गया है।

gorakhpur

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि उदय व अनीता किशोरी को लेकर गोरखपुर आए हैं। इसी दौरान गीडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि लड़की जनवरी माह से ही लापता थी।पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की गयी। पता चला कि वह हरदोई रह रही है। इसी बीच दंपति गोरखपुर आए हुए थे। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+