Gorakhpur News: भगवान श्रीराम के 'स्मार्ट धनुष' से होगा रावण का दहन, बाण की जगह लेगी यह 'नई टेक्नालॉजी'
Gorakhpur News: इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर के छात्रों ने खास पहल की है। यहां के छात्रों ने स्मार्ट धनुष बनाया है जिसमें तीर की जरुरत नहीं होगी,यह वॉयस कमांड से लक्ष्य पर निशाना साधेगा। इस विजयदशमी पर भगवान श्रीराम इस खास धनुष से रावण का पुतला दहन करेंगे।
ऐसे लगेगी पुतले में आग छात्रों ने बताया कि धनुष के आगे एक माइक लगा है जो वॉयस कमांड को सेंसर कर रावण के पुतले में लगे ट्रिगर तक एक्टीवेट होने का संकेत भेजते रहेगा और धनुष के सिग्नल मिलने पर रावण के पुतले में हीट जनरेट होगी। जिससे पुतले में आग लग जाएगी।

बोले छात्र
इस धनुष को बनाने वाले छात्रों ने बताया कि विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। हम जन्म से ही भगवान राम और रावण की कहानियां सुनते आ रहे हैं। हम सभी के मन में विचार आया कि इस विजयदशमी पर रावण के पुतले का दहन आधुनिक तरीके से हो और हमने स्मार्ट धनुष बना दिया।
ऐसे बना स्मार्ट धनुष
स्मार्ट धनुष बनने में ब्लूटूथ, माइक, गेयर, बैटरी एंटीना का इस्तेमाल किया गया है। संस्थान के निदेशक डॉक्टर एनके सिंह ने बताया कि इस आधुनिक युग में छात्रों के मन में स्मार्ट धनुष का विचार आया। विजयदशमी पर्व को ध्यान में रखकर छात्रों ने स्मार्ट धनुष तैयार किया है। इसके माध्यम से रावण के पुतले का दहन स्मार्ट व सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications