Gorakhpur News: ईसाई धर्म अपनाने के लिए बना रहा था दबाव, गिरफ्तार

गोरखपुर में धर्म परिवर्तन के कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

police

Gorakhpur News: गोरखपुर की गगहा पुलिस ने धर्म परिवर्तन करा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं कार्रवाई की जा रही है। गोरखपुर व आस- पास के क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन के कई मामले आ चुके हैं।

थानाध्यक्ष गगहा सूरज सिंह ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम धर्म परिवर्तन कराने के मामले में वांछित युवक सुभाष चन्द्र राना पुत्र रामशरन निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना गगहा जनपद गोरखपुर को उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी गजपुर ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से तीन पवित्र बाईबिल, एक नया पुस्तिका नया नियम भजन संहिता तथा नीति वचन सफेद प्लास्टिक के एक बड़े डिब्बे में बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रुद्रप्रताप सिंह चौकी प्रभारी, गजपुर, कांस्टेबल बृजमोहन, कांस्टेबल दिवाकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+