Gorakhpur News: मकर संक्रांति तिथि पर ही मनाया जा सकता है गोरखपुर सृजन दिवस
गोरखपुर सृजन दिवस को लेकर मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक की गयी। जिसमें मकर संक्रांति के ही दिन गोरखपुर सृजन दिवस मनाने पर विचार किया गया।

Gorakhpur News: गोरखपुर का सृजन दिवस कब मनाया जाए,इसे लेकर अभी भी संसय हैं। हालांकि संभावना व्यक्त की जा रही है कि सृजन दिवस मकर संक्रांति के दिन ही मनाया जाए। अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। साथ ही नगर निगम ने गोरखपुर के इतिहास से संबंधित तिथि के लिए यहां के रहने वालों को 18 दिसंबर तक का समय दिया है। इस अवधि में अगर कोई व्यक्ति सृजन दिवस की तिथि जो इतिहास में रही हो उसे प्रस्तुत करता है तो उस तिथि पर भी विचार किया जा सकता है। मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सृजन दिवस की तिथि को लेकर अभी कोई निश्चित तिथि नहीं घोषित की गयी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसे मकर संक्रांति के दिन ही मनाया जाए। गोरखपुर के सृजन तिथि को जानने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोई व्यक्ति जो यहां के इतिहास को जानता है और तिथि बताना चाहता है तो वह नगर निगम कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकता है। बीस दिसंबर को इस पर पुन: विचार करते हुए निर्णय लिया जाएगा।
इस बैठक में गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष इतिहास विभाग प्रोफेसर चंद्रभूषण अंकुर, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद अजय राय, इतिहासकार प्रो. कमलेश कुमार, सहायक आचार्य शिव कुमार, प्रवक्ता महाराणा प्रताप इंटर कालेज देव प्रसाद गौतम, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications