Gorakhpur News: अब हाईटेक ड्रोन से होगी गोरखपुर शहर की निगरानी, जीडीए ने की यह खास पहल
Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर की निगरानी के लिए जीडीए ने खास पहल की है। अब शहर की निगरानी हाईटेक ड्रोन से की जाएगी। जीडीए इसकी खरीददारी कर ली है।
हाईटेक ड्रोन कैमरे से कॉलोनियों की फोटो और वीडियो क्लिप भी तैयार की जाएगी। जल्द ही ड्रोन के ट्रायल की तैयारी है। गोरखपुर महायोजना 2031 में जीडीए ने अपनी सीमा का विस्तार किया है। जिससे उसके दायरे में करीब 300 गांव शामिल हो गए हैं। इसके अलावा अन्य विकसित क्षेत्रों में भी सीमा विस्तार की तैयारी में है।

इन विस्तारित क्षेत्रों के अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य की निगरानी के लिए जीडीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब भाग दौड़ नहीं करनी होगी। इसके लिए एक हाईटेक ड्रोन खरीदा गया है, जिसकी क्षमता 15 से 20 किलोमीटर बताया जा रहा है। विजुअल से कहीं अवैध निर्माण होने की जानकारी होने के बाद जीडीए की टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी।
जीडीए ने शहर को अलग-अलग जोन में बांट कर सप्ताह वार ड्रोन से निगरानी करेगी। अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेज उसे ध्वस्त कराया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन सिंह ने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण के लिए एक हाईटेक ड्रोन लिया गया है। जिसकी क्षमता करीब 15 किलाेमीटर से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications