Gorakhpur News: लूट की झूठी सूचना देने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur News: गोरखपुर की चिलुआताल पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी साजिश के तहत ऐसा करते थे। आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष चिलुआताल ने बताया कि स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमों में रंजीत पासवान पुत्र हरिराम पासवान निवासी महुअवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, अफरोज अहमद पुत्र स्व0 फिरोज अहमद निवासी हुमायुँपुर उत्तरी वार्ड नं0 15 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर व साजन पुत्र अजीज अहमद निवासी हुमायुँपुर उत्तरी वार्ड नं0 15 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

gorakhpur

गुुरुवार की शाम को डायल-112 थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि रंजीत पासवान पुत्र हरिराम पासवान निवासी महुअवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर अपने पिकअप से खलीलाबाद के व्यापारी से 2,70,800 रू0 लेकर गोरखपुर जा रहा था कि उत्तरासोत डोमिनगढ़ बन्धा मार्ग पर तीन अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों ने गाड़ी में रखें उक्त रूपयों तथा रंजित उपरोक्त के मोबाईल को लूट लिया है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष चिलुआताल द्वारा मय फोर्स के मौके पर पहुँचकर गहनता से जाँच पड़ताल की गयी तो ज्ञात हुआ कि सूचनाकर्ता रंजीत पासवान किसी से 70,000 रू0 कर्ज लिया हुआ है तथा उसके बड़े भाई की शादी भी तय हो चुकी है, जिसके लिए पैसों के इंतजाम के लिए काफी दबाव में है ।

इसी कारण से रंजीत पासवान ने अपने दोस्त अफरोज एंव साजन से मिलकर एक योजना बनाया तथा उन्हें भी कुछ पैसें देने का प्रलोभन दिया । योजना के तहत गुरुवार को सायं 6 बजे अपने दोस्त साजन एंव अपरोज को बुलाकर उक्त 2,70,800 रूपयों तथा अपने मोबाईल को दे दिया तथा लूट के सम्बन्ध में झूठी सूचना दे दिया । जिसके संबंध में थाना चिलुआताल पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+