Gorakhpur: संख्याओं के आधार पर इस खास तरीके से करते थे धोखाधड़ी, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर की कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी कर चार लाख रुपये हड़पने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख से अधिक रुपये भी बरामद किए गए हैं।

police

Gorakhpur News: गोरखपुर की कैंट पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों का अन्तर्जनपदीय गिरोह हैं। जो संख्या के आधार पर जुआ खेल कर फ्रॉड करते थे और दबाव बनाकर पैसे हड़प लेते थे। पुलिस ने इनके पास से रुपये व अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मनोज दूबे पुत्र स्वर्गीय ध्रुव दूबे निवासी ग्राम भलुवनी पोस्ट बडहरा थाना खुखुन्दु जनपद देवरिया , राधेश्याम सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र स्वर्गीय सीताराम सिंह निवासी धतुराखास टोला बडीललिया थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया, अमित कुमार शुक्ला पुत्रस्वर्गीय पारसनाथ शुक्ला निवासी गायत्री नगर कूडाघाट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख तीस हजार रुपये, सात आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इन्हें श्रम विभाग गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला बेलीपार क्षेत्र में फर्निचर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इन तीनों बदमाशों ने पहले मेरी दुकान पर आकर मेल जोल बढ़ाया। उसके बाद गोरखपुर के अवन्तिका होटल में फर्निचर व बेड बनाने का ठेका दिलाने का आश्वासन दिया और मुझे होटल लाए। मालिक का इंतजार करने के बहाने मुंगफली के सहारे संख्या के आधार पर जुआ खेलना शुरु कर दिया। ठगी कर पहले मुझे 45 लाख जीतना बताया फिर झांसा देकर 15 लाख रुपये जुआ में हार बताकर वसुलना शुरु कर दिया। मुझे डराकर चार लाख रुपये हड़प लिए और 11 लाख जल्द देने की बात कही ।

धोखाधड़ी का खास तरीका इन आरोपियों द्वारा ठगी का नया तरीका निकाला गया था। ये लोग मुंगफली, चना, राजमा या किसी प्रकार के छोटे प्रकार के सामानों का प्रयोग जुआ में करते थे। 60 की संख्या में समानों का इस्तेमाल किया जाता है।

जिसमें से एक, दो, तीन, चार की संख्या मे मुंगफली चार अलग अलग जगहो पर निकाल कर रखी जाती है और इन्ही चारो संख्याओ पर खेलने वाला व्यक्ति पैसे का दाव लगाता है और जो व्यक्ति जुआ खेला रहा होता है वह शेष बची मुंगफलियो को चार के गुणांक में हिस्सा लगाता है जिसमें जो व्यक्ति जुआ में दाव लगा रहा है वह जिस संख्या का चयन करता है वही संख्या अंतिम मे शेष बचती है और वह व्यक्ति संख्या पर लगाये गये पैसे को हार चुका होता है । यह गेम पुरी तरह से गणित के फार्मुले पर आधारित है जिसमें सम व विषम संख्याओ के आधार पर जीत हार का फैसला होता है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी जटेपुर, उप निरीक्षक सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर, उप निरीक्षक राजवंश सिंह थाना कैंट, कांस्टेबल संजीत यादव,चंद्राकार यादव थाना कैण्ट, टीपू सुल्तान थाना कैण्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+