Nagar Nikay: गोरखपुर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव व कांग्रेस के नवीन सिन्हा ने किया नामांकन

Gorakhpur: नगर निकाय चुनाव में गोरखपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व कांग्रेस प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने सोमवार को नामांकन किया।

manglesh

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नामांकन के लिए गोरखपुर में सोमवार अंतिम दिन प्रत्याशियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही प्रत्याशियों के आने का क्रम जारी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का करुंगा कार्य- डॉक्टर मंगलेश
भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश के नामांकन में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, निवर्ममान महापौर सीताराम जायसवाल सहित कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। नामाकंन से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए डाक्टर मंगलेश ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। मैं पार्टी की नीतियों व कार्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करुंगा। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश की तस्वीर बदली है। गोरखपुर में विकास कार्यो के कई कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। शिक्षा, उद्योग, सड़क, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में तेजी के साथ विकास कार्य हुआ है। पूरे शहर में विकास कार्य चल रहे हैं। कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं वर्तमान समय में क्रियान्वित हैं। मैं इन कार्यों को आगे बढ़ाने में सरकार का सहयोग करुंगा। जनता की सेवा सर्वोपरि रहेगी। प्रत्येक समय जनता के लिए तैयार रहूंगा।

शहर के जलभराव व सफाई की समस्या होगी खत्म- नवीन सिन्हा गोरखपुर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मुझपर किया है उस के लिए पार्टी शीर्ष को धन्यवाद देता हूं। जनसेवा मेरी प्राथमिकता है। शहर की जनता की समस्याओं का त्वरित निदान कर उन्हें उत्तम व्यवस्था प्रदान की जाएगी। शहर के जलभराव सफाई की समस्या खत्म होगी। नामांकन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

काजल निषाद
समाजवादी पार्टी ने पहले ही मेयर प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो पहले की नामांकन कर चुकी हैं। दस लाख से अधिक वोटर इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Recommended Video

    गोरखपुर: बीजेपी से पार्षद टिकट न मिलने पर कर्मठ कार्यकर्ता हुए बागी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+