Indian Railway: गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचलन 27 अगस्त से
Railway Update Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05301 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन 27 अगस्त, 2023 को गोरखपुर से बान्द्रा टर्मिनस तक इकहरी यात्रा के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विषेष गाड़ी 27 अगस्त, 2023 को इकहरी यात्रा के लिये गोरखपुर से 08.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 09.10 बजे, बस्ती से 09.39 बजे, गोण्डा से 11.05 बजे, ऐषबाग से 13.35 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 15.05 बजे, कन्नौज से 16.28 बजे, फर्रूखाबाद से 17.37 बजे, कासगंज से 19.20 बजे, मथुरा जं. से 21.35 बजे, अछनेरा से 22.45 बजे, भरतपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.20 बजे, रतलाम से 06.10 बजे, वडोदरा से 10.10 बजे, सूरत से 12.20 बजे, वापी से 13.42 बजे तथा बोरीवली से 15.35 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 16.25 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

गोरखपुर-हैदाराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के पोवारखेड़ा-जुझारपुर स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉक कार्य एवं इटारसी जं.-भोपाल के मध्य सड़क उपरिगामी पुल का निर्माण कार्य किये जाने के कारण हैदाराबाद से 25 अगस्त, 2023 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर एवं गोरखपुर से 27 अगस्त, 2023 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदाराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications