Gorakhpur AIIMS: 16 श्रेणियों के लिए 142 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर ने विभिन्न श्रेणियों के 142 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु किया है।एम्स प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। माना जा रहा है कि दिसंबर में परीक्षा होगी और दिसंबर के अंत तक परिणाम भी जारी हो सकता है।

एम्स गोरखपुर की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म भरने से पहले पूरी जानकारी अवश्य कर लें। एम्स गोरखपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं। 142 पदों की वैकेंसी में नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके छात्रों के लिए सबसे अधिक मौके हैं। नर्सिंग ऑफिसर ग्रेड वन के 57 पदों के अलावा क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर/ट्यूटर के 15 पदों पर भर्ती होनी है। हॉस्पिटल असिस्टेंट के 40 पद हैं। इसमें भी नर्सिंग का कोर्स कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रयोगशाला में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लैब असिस्टेंट और लैब टेक्नीशियन के आठ-आठ पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। स्टेनोग्राफर, स्टोर कीपर, कैशियर, लाइब्रेरियन, मेडिकल सोशल वर्कर, टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट, हॉस्टल वार्डेन, लोअर डिविजनल क्लर्क समेत करीब एक दर्जन पदों पर इक्का-दुक्का भर्तियां होनी हैं।

aiims

21 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन एम्स प्रशासन ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। एम्स की वेबसाइट पर आवेदन का पूरा विवरण है। एम्स के मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि एम्स की आधिकारिक वेबसाइट https:aiimsgorakhpur.edu.in/ पर अभ्यर्थी पूरा विवरण देख सकते हैं। 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+