गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता,विजेताओं को कल सीएम करेंगे सम्मानित

सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।पहले दिन 75 जोड़ कुश्ती प्रतियोगिता हुई।

गोरखपुर,1अगस्त:सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।पहले दिन 75 जोड़ कुश्ती प्रतियोगिता हुई। तीन अलग वर्ग गोरखपुर केशरी, गोरखपुर कुमार और गोरखपुर अभिमन्यु के लिए आज गोरखनाथ मंदिर प्रांगण मे पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

kusti

मेयर ने किया उद्घाटन
सोमवार दोपहर बारह बजे गोरखपुर के मेयर सीताराम जायसवाल ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस दौरान
विशिष्ट अतिथि गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और प्रो यू पी सिंह ने मैट पर पूजा अर्चना के साथ प्रतियोगिता की पहली कुश्ती के पहलवान अमन यादव, स्पोर्ट्स कालेज तथा अनिकेत, नई बाजार को हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मेयर सीताराम ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर कुश्ती खेलने की परंपरा बहुत प्राचीन है।गोरखनाथ मंदिर आज भी इस परंपरा का निर्वहन कर रहा है। इस प्रतियोंगिता के माध्यम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वह नई बुलंदियों पर पहुंचेगें।हम सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

प्रतियोगिता मे अलग अलग वर्ग के पहलवानों को मंच पर मौजूद अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह , अवधेश सिंह, चौधरी प्रमोद कुमार ,चौधरी विक्रम सिंह, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष चौधरी कैफूलवरा, चेयरमैन पिपराइच जितेंद्र जयसवाल, पूर्व प्रधानाचार्य रामजनम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह, लालजी सिंह, रणजीत सिंह,विष्णु शंकर श्रीवास्तव, इंजीनियर पीके मल्ल, जीडीए सदस्य दुर्गेश बजाज, मंदिर सुरक्षा एएसपी एलबीके पाल, मंदिर चौकी प्रभारी एस भाटिया, श्री मोती लाल सिंह, श्री अजय सिंह, अभय सिंह, राजेश सिंह छात्र नेता अमित राव तथा विनय गौतम आदि ने पहलवानों का उत्साह वर्द्धन किया।

रीजनल स्टेडियम से सत्येंद्र ,रेलवे से अमित, कृष्णानगर से सौरभ ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में शत्रुघ्न राय, गिरधारी, धर्मवीर सिंह, अनीश यादव, मार्कंडेय तिवारी, जितेंद्र सिंह, शैलेश यादव, ओमकार यादव औसमा जौहर, चंद्रेश पटेल, पंकज यादव, अरविंद यादव, श्याम पाल, उमेश राय, चंद्रपाल, रमाकांत, जनार्दन सिंह यादव तथा सत्यजीत सिंह रहे।
मंगलवार शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर केसरी, गोरखपुर कुमार तथा अभिमन्यु के विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+