Global investors summit : गोरखपुर में टेक्सटाइट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा,गीडा में स्थापित होंगे प्रोसेस हाउस
गोरखपुर के गीडा में जल्द ही तीन प्रोसेस हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में भेजा गया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में औद्योगिक विकास का क्रम जारी है। इसी क्रम में गीडा में तीन प्रोसेस हाउस की स्थापना के लिए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रस्ताव भेजा गया है। यह प्रस्ताव टेक्सटाइल सेक्टर के अंतर्गत भेजा गया है। इस प्रोसेस हाउस में बुनकरों से प्राप्त कपड़े यहां प्रासेस किए जाते हैं। इससे गोरखपुर में टेक्सटाइल उद्योग को नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
बुनकरों को मिलेगी राहत
गोरखपुर के गीडा में तीन प्रोसेस हाउस लगाने का प्रस्ताव है। गीडा में वर्तमान समय में कई उद्योगों की स्थापना की जा रही है। प्रोसेस हाउस की रात-दिन काम करती है। कपड़े यहां प्रोसेस होने के बाद बाजारों में बेचे जाते हैं। वर्तमान समय में गीडा में दो प्रोसेस हाउस का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्थापित होने वाले प्रोसेस हाउस में धागा बनाने से लेकर कपड़ा बनाने और उसके प्रोसेसिंग तक की व्यवस्था होगी। इसके निर्माण में लगभग दो सौ करोड़ का खर्च आने की संंभावना व्यक्त की जा रही है।
बढ़ेगा रोजगार
गीडा में इन तीन प्रोसेसों के स्थापित होने के बाद रोजगार भी बढ़ेगा। सीईओ पवन अग्रवाल का कहना है कि प्रोसेस हाउस का प्रस्ताव मिला है। हर संभव मदद किया जाएगा। प्रोसेस लगने के बाद लगभग दो हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
सीईटीपी प्रोसेस हाउस के साथ कामन एन्फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित करना होगा। उद्योग स्थापित होने के बाद कई समस्याएं आती हैं। जैसे बहि:स्राव उपचार की असुविधा होती है। जिसके लिए संयुक्त बहिस्राव को शोधन के लिए एक केंद्रीकृत स्थान पर लाया जाना है । इस सुविधा को कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) कहा जाता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications